नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के दुदुई रेलवे स्टेशन के नजदीक मानव रहित क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह एक बच्चों से भरी स्कूल वैन की एक पैसेंजर ट्रेन से टकराने के कारण 16 बच्चों की मौत हो गयी और 4 बच्चे घायल हो गये. इस हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई है। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफसोस जताया है। कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ताओं को नमो एप्प के जरिये संबोधित करते वक्त पीएम मोदी ने यूपी में हुए इस दर्दनाक हादसे को दुखद बताया और कहा कि यूपी सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी।