नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कर्नाटक सरकार की उदासीनता के कारण किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को एक ऐसी संवदेनशील सरकार की जरूरत है, जो किसानों के बारे में सोच सके और उनका भला कर सके।