7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की फंडिंग के बारे में जानने का जनता को पूरा अधिकार: पीएम मोदी

कालेधन पर रोक लगाने और राजनीति में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पीएम मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sweta Pachori

•

Updated: 8 Jan 2017, 11:54 AM IST

pm modi

pm modi

नई दिल्ली। कालेधन पर रोक लगाने और राजनीति में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पीएम मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी अपनी फंडिंग और आय के स्रोतों की जानकारी देने से पीछे नहीं हटेगी।

पीएम मोदी ने फंडिंग की जानकारी देने के लिए दूसरी पार्टियों से भी अपील की

पीएम मोदी ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के अलावा दूसरी सभी पार्टियों को भी अपनी फंडिंग की जानकारी सार्वजनिक करने की अपील की। पीएम मोदी ने शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि आखिर हमारी आय का स्रोत क्या है? कहां से हमें फंड मिलता है? पीएम मोदी के इस बयान को उनके नोटबंदी और कालेधन के खिलाफ अभियानों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने इस बात के संकेत भी दिए कि बजट सत्र से पहले वह एक सर्वदलीय बैठक बुला सकते हैं, जिसमें राजनीतिक दलों की फंडिंग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अपने खातों से जुड़ी जानकारी देने में हिचकिचाती हैं राजनीतिक पार्टियां

गौरतलब है कि देश के अधिकांश राजनीतिक दलों को मिलने वाले फंड का एक बड़ा हिस्सा अज्ञात स्रोतों से आता है। खुद भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े दल भी इसमें पीछे नहीं हैं। ऐसे समय पीएम मोदी का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है। उम्मीद की जा रही है कि 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान इस पर चर्चा हो सकती है या कोई महत्वपूर्ण बिल लाया जा सकता है। वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी राजनीतिक दलों की फंडिंग में पारदर्शिता को लेकर बेहद गंभीर हैं। दूसरे दल भले ही उनका साथ दे या ना दें।

राजनीतिक दलों को फंडिंग में लानी होगी पारदर्शिता
अभी सभी पॉलिटिकल पार्टियों को 20 हजार रुपए से ज्यादा राशि का ही हिसाब देना होता है। इसके चलते ज्यादातर पार्टियां 20 हजार रुपए के अंदर-अंदर ही अज्ञात स्रोतों से मदद लेती है। इसी वजह से पीएम मोदी के ब्लैक मनी के खिलाफ किसी भी अभियान की काट के तौर पर तमाम राजनीतिक दल बीजेपी की अज्ञात फंडिंग का हवाला देने लगते हैं। पॉलिटिकल फंडिंग में पारदर्शिता का महत्व बताते हुए पीएम मोदी ने कार्यकारिणी में कहा कि देश में इन दिनों एक पारदर्शिता भरा माहौल उभर रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों को भी अपनी फंडिंग पारदर्शी करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।