28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल में विदेश दौरों का शतक लगा पाएंगे पीएम मोदी? 4 साल में किए 81 दौरे

मोदी सरकार ने आज पूरे किए अपने कार्यकाल के चार साल। अब तक कर चुके हैं 81 विदेश दौरे, क्या पांच साल में लगा पाएंगे विदेश दौरों का शतक...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 May 2018, 12:56 PM IST

modi

पांच साल में विदेश दौरों का शतक लगा पाएंगे पीएम मोदी, 4 साल में किए 81 दौरे

नई दिल्ली। भारत के इतिहास में शायद पहली बार कोई प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल में विदेश दौरों के लिए चर्चित रहा है। 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक गठबंधन की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी और इस सरकार का मुखिया बने नरेंद्र मोदी। सरकार बनते ही शुरू योजनाएं, वादे और विदेश नीति बनी मुख्य एजेंडा। इसी एजेंडे के तहत विदेशों से संबंध बनाने के लिए शुरू हुआ तूफानी दौरा। वैसे तो पीएम मोदी चार साल में कई बातों को लेकर चर्चा में रहे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित रहीं उनकी विदेश यात्राएं। जी हां चार साल में पीएम मोदी ने करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च कर 81 विदेश दौरे किए। इनमें सबसे ज्यादा वे अमरीका गए। अब उनके कार्यकाल का एक साल बाकी है और जिस गति से उन्होंने विदेश दौरों को अंजाम दिया उससे मुमकिन है कि वे विदेशी दौरों का शतक बना डालें। आईए एक नजर डालते हैं पीएम मोदी के 4 साल के कार्यकाल की अहम विदेश यात्राओं पर...

भुटान से शुरू किया विदेशी यात्रा का सफर
48 महीने में 81 विदेश यात्रा कर चुके पीएम मोदी ने विदेशी दौरों की शुरुआत पड़ोसी मुल्क भुटान से की। कार्यकाल शुरू होने के करीब 20 दिन बाद पीएम भुटान के लिए रवाना हुए। जबकि इसके ठीक एक महीने बाद वे ब्राजील दौरे पर गए। ब्राजील से लौटने के बाद एक बार फिर पीएम मोदी पड़ोसी मुल्क नेपाल गए जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। लेकिन इसके बाद मोदी ने जापान का रुख किया, क्योटो में पीएम मोदी बुलेट ट्रेन को भारत लाने का मन बनाया।


सबसे ज्यादा बार अमरीकी दौरा
पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा दौरे अमरीका के किए। वे 6 बार अमरीका गए और यहां प्रवासी भारतीयों से उन्हें खूब प्यार मिला। इसके अलावा 3-3 बार वे चीन और रशिया गए, जबकि 2 बार जापान का दौरा किया। 2014 में पीएम ने चार विदेशा यात्राएं कीं। इनमें म्यांमार, ऑस्टेलिया, फीजी और नेपाल शामिल थे।


पीएम मोदी का चौंकाने वाला पाकिस्तान दौरा
पाकिस्तान से हमारे रिश्ते किसी से छिपे नहीं है। ऐसे में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पाकिस्तान दौरा हो तो जाहिर है दुनिया की नजरें इस पर टिक जाती हैं। लेकिन पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के दूसरे ही साल में पाकिस्तान का चौंकाने वाले दौरा किया. दरअसल दिसबंर 2015 में रूस और अफनिस्तान गए थे। जब वह 25 दिसंबर अपनी इस यात्रा से लौट रहे थे तो अचानक उन्होंने हवाई जहाज पाकिस्तान में उतारने को कहा। यह कोई सुनियोजित यात्रा नहीं थी। अफगानिस्तान से लौटते वक्त उन्होंने अचानक लाहौर उतरकर सबको चौंका दिया था। आपको बता दें कि सरकार बनने से पहले चुनाव प्रचार के दौरान ही नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान को लेकर तेवर काफी तल्ख दिखे थे।


2015 में 28 विदेशी दौरे
साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 विदेश यात्राएं कर डालीं। ऐसा करने वाले वे पहले प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने एक साल में इतनी विदेश यात्राएं कीं। इस साल में पीएम मोदी सियाचीन,साउथ कोरिया, बांग्लादेश, उजबे‌किस्तान, कजाकिस्तान, रूस, तुर्किमनिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और आयरलैंड जैसे देशों के दौरे पर रहे।


2016 में टाइम स्क्वेयर पर दिया मशहूर भाषण
अपने विदेशी दौरे के बीच साल 2016 में पीएम मोदी ने एक बार फिर अमरीका का रुख किया। इस बार उनका ये दौरा यादगार बन गया। इसकी वजह थी टाइम स्क्वेयर पर दिया उनका भाषण। जी हां इस भाषण को भारतीय प्रवासियों का जमकर सपोर्ट मिला ही साथ ही इसने दुनियाभर में रह रहे भारतीय की भी जमकर तारीफ बंटोरी। इस साल भी पीएम मोदी ने 20 से ज्यादा विदेश यात्राएं कीं। अपने चार साल के कार्यकाल में पीएम अब तक 81 विदेशी दौरे कर चुके हैं...हाल में ही उन्होंने रूस की संक्षिप्त यात्रा की है और 29 मई से पांच दिन की इंडोनेशिया-सिंगापुर के दौरे पर रवाना हो जाएंगे। हालांकि जानकारों की माने तो 2019 में फिलहाल उनका कोई विदेशी दौरे का शेड्यूल सामने नहीं आया है। दरअसल 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं...जिसकी तैयारी फरवरी से शुरू हो जाएगी ऐसे में मुमकिन है पीएम पूरा फोकस इस चुनाव पर ही लगाए बजाए विदेशी दौरों के। लेकिन अब तक उनकी विदेशी धरती पर जिस तरह तूफानी दौरे किए हैं उम्मीद है वे अपने कार्यकाल में इन दौरों का शतक जरूर पूरा कर लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग