नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदीव की संसद (पीपल मजलिस) को संबोधित किया। यहां मोदी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा वैसे तो दुनिया के सामने कई चुनौतियां लेकिन आतंकवाद से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है। आतंकवादियों के न तो अपने बैंक होते हैं और ना ही हथियारों की फैक्टरी, फिर भी उन्हें पैसे और हथियारों की कभी कमी नहीं होती। आतंकवाद की स्टेट स्पॉन्सरशिप सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अब पानी सिर के ऊपर से जा रहा है।