6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नत भारत बनाने के लिए मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं: प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर कहा कि राजनीतिक कीमत चुकाने को तैयार हूं मैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 30 Nov 2017, 2:57 PM IST

PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नोटबंदी की घोषणा की थी तब विपक्ष ने उन पर कड़ा हमला बोला था। इसी क्रम में अर्थव्यस्था के क्षेत्र में बड़े बदलावों को लेकर पीएम मोदी ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि वे जो भी कदम उठाए हैं। उसकी राजनीतिक कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी लेकिन वे पीछे भी नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वे बेहतरीन भारत के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।

पीएम मोदी ने ये बाते दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से पता है और मैं इसे समझता हूं कि जो कदम मैं उठा रहा हूं। साथ ही देश को जिस मंजिल तक पहुंचाने के लिए जिस रास्ते पर मैं चल पड़ा हूं। इसकी कितनी बड़ी राजनीतिक कीमत मुझे चुकानी पड़ेगी, इसका अंदाजा अच्छे से हैं मुझे। इसलिए एक बेहतर भारत बनाने के लिए मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं। इसके बाद भी मैं पीछे नहीं हटूंगा।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार के लिए भ्रष्टाचार मुक्त, नागरिक केंद्रित और विकास हितैषी माहौल सबसे बड़ी प्राथमिकता है। वहीं नीतियों, तकनीक, पारदर्शिता पर आधारित एक ऐसी पारिस्थितिकी तैयार कर रहा, जिसमें गड़बड़ी होने की गुंजाइश कम से कम हो।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रभाव बढ़ रहा है। पीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की प्रतिष्ठा और भारत के प्रति बढ़ते विश्वास की वजह से विदेशों में रहने वाले भारतीय गर्व महसूस कर रहे हैं। जब 'अबकी बार ट्रंप सरकार' और 'अबकी बार कैमरून सरकार' जैसे नारे गूंजते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि भारत की शक्ति स्वीकार की जा रही है।

वह ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री डेविड कैमरून के अभियान की ओर इशारा कर रहे थे। जिन्होंने 2015 के चुनाव में भारतीय मूल के मतदाताओं को लुभाने के लिए 'फिर एक बार कैमरून सरकार' का नारा लगाया था। 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव अभियान भी 2014 लोकसभा चुनाव के नारे 'अबकी बार मोदी सरकार' से प्रेरित था।

मोदी ने कहा कि भारत आज कहां खड़ा है, यह आप अच्छी तरह जानते हैं। बड़े या छोटे, सभी देश भारत के साथ चल रहे हैं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारा प्रभाव बढ़ रहा है। अब हमें रुकना नहीं है, हमें आगे बढ़ते रहना है।