
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के वक्त रफाल की कमी महसूस हुई: पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक और बयान आया है। शनिवार को मोदी ने कहा कि अगर रफाल लड़ाकू विमान पहले आ गया होता तो पाकिस्तान पर हमले के परिणाम कुछ और होते। उन्होंने कहा कि रफाल पर स्वार्थनीति करते-करते लोग राजनीति करने लगे हैं।
रफाल होता तो परिणाम कुछ और होते: मोदी
एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा कि राजनीति करने वालों को ख्याल रखना चाहिए कि मोदी विरोध की जिद में मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंक के सरपरस्तों को सहारा न मिल जाए। आज पूरा देश एक स्वर में कह रहा है कि अगर रफाल होता तो परिणाम कुछ और होते।
विरोधी राजनीति ने देश का नुकसान किया: मोदी
पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर एयर स्ट्राइक पर मोदी ने कहा, भारत के खिलाफ उंगली उठाने की किसी में हिम्मत नहीं। हम नई नीतियों और नई परंपराओं को लेकर आए हैं। कांग्रेस की यूपीए सरकार पर रफाल की खरीद में देरी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पहले स्वार्थ की राजनीति के कारण और बाद में विरोधी राजनीति के कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने राजनीतिक दलों से उनके राजनीतिक फायदे के लिए देश को कमजोर न करने की अपील की।
Published on:
02 Mar 2019 11:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
