
Police writing the names and bike numbers of people leaving the streets
बुरहानपुर. शहर के लोग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे है। अस्पताल, मेडिकल, बैंक के नाम पर बेवजह घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर घूम रहे है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए पुलिस ने शनवारा चौराहे पर सख्ती शुरू कर दी है। सड़कों पर निकल रहे लोगों के नाम और बाइक नंबर रजिस्टर पर दर्ज किए जा रह हैं।
सूबेदार हेमंत पाटीदार ने बताया कि लॉकडाउन होने के बाद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हंै। प्रशासन ने इमरजेंसी सुविधाओं के लिए मेडिकल, अस्पताल और बैंकिंग कार्य के लिए छूट दी है। इसका फायदा उठाकर कुछ लोग बेवजह घरों के बाहर निकल कर तफरी कर रहे हंै। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि घर से बेवजह बाहर न निकले। ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए शनवारा चौराहे पर एक रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। सड़कों पर घूम रहे लोगों के नाम, बाइक नंबर दर्ज कर रहे हंै। अगर यह बाइक दोबारा उसी क्षेत्र में घूमते हुए मिली तो बाइक नंबर के आधार पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
31 Mar 2020 11:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
