Presidential Election 2022 Live Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी,संसद भवन में बनाए गए 6 पोलिंग बूथ
देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस मतदान में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक हिस्सा ले रहे हैं। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं, जबकि विपक्ष के साझा उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं।
देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी लगभग तय है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है, जबकि, 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।