
After PM Modi, Rahul Gandhi's tricolor campaign, Rahul-Priyanka made tricolor photo with Nehru on Twitter as DP, Congress leaders followed
केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। इसके तहत प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है। वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को डीपी के तौर पर लगाया। इसके साथ ही देश के सभी नागरिकों से ऐसा करने अपील की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश हर घर तिरंगा के लिए तैयार है, जो हमने एक सामूहिक आंदोलन शुरू किया है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं। इसके बाद कई ट्वीटर यूजर तिरंगे की फोटो को डीपी में लगा रहे हैं।
इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू के साथ तिरंगे वाली फोटो को अपनी डीपी बनाते हुए लिखा, देश की शान है, हमारा तिरंगा हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने भी अपने प्रोफाइल फोटो में यही फोटो लगाते लिखा “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा। अब इसे फॉलो करते हुए कई कांग्रेसी नेता नेहरू के साथ तिरंगे वाली फोटो को डीपी बना रहे हैं।
राहुल गांधी के ट्रेंड को कांग्रेसी नेताओं ने किया फॉलो
राहुल गांधी के बाद कांग्रेसी नेता भी नेहरू के साथ तिरंगे वाली फोटो को डीपी में लगा रहे हैं। इस ट्रेड को फॉलो करने वालों में अल्का लांबा, विधायक कुणाल चौधरी, प्रमोद तिवारी, शशि थरूर,अरूण यादव, MP कांग्रेस, जीतु पटवारी सहित अन्य नेता, लोकल कार्यकर्ता शामिल हैं।
Published on:
03 Aug 2022 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
