26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टि्वटर पर आते ही प्रियंका गांधी पहुंचीं लाख के पार, शशि थरूर ने कहा- सोशल मीडिया का नया अवतार

प्रियंका गांधी अभी टि्वटर पर अपने भाई राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अहमद पटेल को फॉलो कर रही हैं।
2 min read
Google source verification
priyanka gandhi

टि्वटर पर आते ही प्रियंका गांधी पहुंची लाख के पार, शशि थरूर ने कहा- सोशल मीडिया का नया अवतार

नई दिल्ली। कांग्रेस की नवनियुक्‍त महासचिव प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आधिकारिक तौर पर लखनऊ के रोड शो के बाद लॉंच हो चुकी हैं। उन्‍होंने इसी के साथ टि्वटर पर भी दस्‍तक दी है। इस पर आते ही कुछ घंटों में उनके फैन फॉलोअर्स की संख्‍या बढ़कर एक लाख से ज्‍यादा हो गया है। लोगों के इस रिस्‍पांस पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्‍हें सोशल मीडिया को नया अवतार (सुपरस्‍टार) करार दिया है। उन्‍होंने टि्वटर पर प्रियंका के लोकप्रियता की सुपरस्टार रजनीकांत से कर दी।

रजनीकांत से की तुलना
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया है कि अब तक प्रियंका गांधी को टि्वटर पर आए 12 घंटे ही हुए हैं। लेकिन उनके एक लाख फॉलोअर्स हो चुके हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह रजनीकांत की प्रतिद्वंद्वी हैं। थरूर ने कहा कि ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर नए सुपरस्टार का जन्म हुआ है। ट्विटर पर अकाउंट बनाने वाले थरूर पहले कांग्रेसी नेता थे और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद टि्वटर पर लोग उन्हें सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं। प्रियंका गांधी ने अब तक कोई ट्वीट नहीं किया है लेकिन इससे पहले ही उनके फॉलोअर्स की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है।

प्रियंका टि्वटर हैंडल @priyankagandhi
बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव बनने के बाद उत्तर प्रदेश का पहला दौरा करने के दिन ही उन्होंने ट्विटर पर लॉगइन भी किया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर पर आने की जानकारी दी गई। उनका ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है। टि्वटर पर अभी वह अपने भाई राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अहमद पटेल को फॉलो कर रही हैं। राहुल गांधी को टि्वटर पर 84.7 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं थरूर को 67.5 लाख लोग फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4.54 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। वह टि्वटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेता हैं।