
Priyanka Gandhi Daughter Miraya 20th Birthday Father Robert Vadra Post Emotional Message
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेट मिराया वाड्रा 24 जून को अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके पिता और प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा काफी भावुक हो गए। उन्होंने बेटी के जन्मदिन पर एक भावुक संदेश के साथ मिराया और खुद की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने खास अंदाज में बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही उनके बचपन से लेकर अब तक की यादों को भी फोटोज के जरिए साझा किया है। खास बात यह है कि इन तस्वीरों के देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, मिराया घूमने-फिरने की खूब शौकीन हैं।
वैसे तो बेटियां हमेशा से ही पापा की लाडली होती हैं, लेकिन जब जन्मदिन की बात तो पिता और भी ज्यादा लाड बरसाने लगते हैं। कुछ ऐसा ही प्यार रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपनी बेटी मिराया के 20वें जन्मदिन पर बरसाया है।
हालांकि बेटी के 20वें जन्मदिन पर वो खुश होने के साथ-साथ कुछ भावुक भी हैं। स्टाइलिश मिराया के बचपन से लेकर अब तक के सफर और पिता के साथ बिताए पलों को उन्होंने बखूबी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें - राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- काले कानून की तरह 'माफीवीर' बनकर वापस लेना पड़ेगी 'अग्निपथ' योजना
तुम्हे देखकर पहला शब्द दिमाग में आता है वो है 'निडर'
रॉबर्ट वाड्रा ने मियारा के फोटो साझा करते हुए बेटी की तारीख में कई बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा- 'मेरी खूबसूरत, प्यारी बेटी मिराया को जन्मदिन की बधाई। तुम 20 साल की हो चुकी हो। तुम्हें देखकर जो पहला शब्द दिमाग में आता है, वो है निडर।'
रॉबर्ट आगे लिखते हैं- 'तुम पूरी तरह से आत्मनिर्भर, हिम्मत ना हारने वाली, सौम्य स्वभाव की और अपने परिवार, दादा-दादी, दोस्तों और सबकी देखभाल करने वाली लड़की हो।
तुम हर किसी के साथ दोस्ती और रिश्ते निभाती हो। तुम एक ऐसी पर्यावरण प्रेमी हो जो हर दिन सीखने, सहेजने और बनाने में भरोसा रखती है।'
वाड्रा ने लिखा- 'तुम पर गर्व है, मैं हर तरह से, हर दिन तुम्हारी मदद करने के लिए खड़ा हूं। मैं तुमसे बहुत कुछ सीख सकता हूं। मुझे यकीन है कि यह साल तुम्हारे लिए कई नए अवसर लेकर आया है, जो काफी रोमांचक रहने वाला है।
उम्मीद करता हूं ये तुम्हारा अब तक का सबसे अच्छा साल हो। हमारा प्यार, दोस्ती और बॉन्ड पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाए, माई लव।
पिता के साथ-साथ भाई रेहान वाड्रा ने भी बहन के जन्मदिन पर ताजा तस्वीर साझा की है, जहां मिराया समंदर के किनारे बैठी हैं।
यह भी पढ़ें - सोनिया गांधी कल ईडी के सामने नहीं होंगी पेश, चिट्ठी लिखकर रखी पेशी टालने की मांग
Published on:
24 Jun 2022 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
