सोनिया गांधी ने पेश न होने की बताई वजह
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खत के जरिए अपील की है कि, जब तक वह कोविड और फेफड़ों के संक्रमण से पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती हैं तब तक उन्हें पेशी से राहत दी जाए।
प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए तलब किया है। हालांकि इससे पहले उन्हें 8 जून को पेश होना था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने की वजह से ईडी ने उन्हें आगे की तारीख दी थी। अब माना जा रहा है कि सोनिया गांधी को अगले महीने की तारीख मिल सकती है।