नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ करेगा। नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चौथे दौर की पूछताछ के लिए राहुल ईडी दफ्तर जाकर उसके सवालों का जवाब देंगे। राहुल से लगातार तीन दिन पूछताछ हो चुकी है। तीन दिन में करीब 30 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। वहीं, आज होने वाली इस पेशी को लेकर कांग्रेस एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे है। बीते शुक्रवार को चौथी बार राहुल को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने ईडी से अपनी मां सोनिया गांधी की सेहत का हवाला देते हुए 17 से 20 जून तक पूछताछ के लिए पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया था।