3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी का मोदी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला, इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री अपनी जिंदगी में नहीं देखा

प्रियंका गांधी ने पीएम पर साधा निशाना दिल्ली में पीएम को दी थी खुली चुनौती कांग्रेस और आप के बीच जारी है जंग

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी का मोदी पर अबतक का सबसे बड़ा हमला, इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री अपनी जिंदगी में नहीं देखा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इनसे बड़ा कायर , इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती ना ही टीवी पे दिखाने से आती है।

ये भी पढ़ें: सिंघवी का भाजपा पर निशाना, पीएम मोदी ने बनाया BJP को भारतीय झूठ पार्टी

पीएम मोदी पर बरसीं प्रियंका

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्राचर करने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कहा “राजनीतिक शक्ति वो होती है जो माने कि जनता सबसे बड़ी है, जनता की बातें सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बातें सुनने की शक्ति लेकिन प्रधानमंत्री आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।

ये भी पढ़ें: AAP प्रत्याशी आतिशी ने रोते हुए कहा- गौतम गंभीर ने मेरे खिलाफ बटवाएं आपत्तिजनक पर्चें

गौरतलब है कि बुधवार को प्रियंका गांधी ने दिल्ली में शीला दीक्षित के पक्ष में रोड शो किया था । इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी थी कि हिम्मत है कि नोटबंदी और जीएसटी पर अंतिम दो चरणों का चुनाव लड़कर दिखाए मोदी जी।