23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के गढ़ पर प्रियंका गांधी की नजर, 28 को राहुल के साथ गुजरात में रैली को करेंगी संबोधित

प्रियंका गांधी वाड्रा 28 फरवरी को गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकती हैं। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की भी बैठक को संबोधित करने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी इस रैली में भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
news

पीएम मोदी के गढ़ गुजरात पर प्रियंका गांधी की नजर, 28 को राहुल के साथ रैली को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 28 फरवरी को गुजरात में एक चुनावी रैली को संबोधित कर सकती हैं। इसके साथ ही उसी दिन उनके कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की भी बैठक को संबोधित करने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी और भाजपा का मजबूत गढ़ माने जाने वाले गुजरात में कांग्रेस रैली करने जा रही है। इस रैली में राहुल गांधी के साथ ही बहन प्रियंका भी मौजूद रहेंगी। यही नहीं खुद यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी इस रैली में भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

पुलवामा हमले के बाद सरकार का बड़ा फैसला, कश्मीर में तैनात अर्द्धसैनिक बलों के जवानों का बढ़ाया भत्ता

दरअसल, गुजरात में कांग्रेस करीब तीन दशकों से सत्ता से बाहर है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति जरूर संभली थी, लेकिन इस बार कांग्रेस चुनावी रण मारने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि 28 को गुजरात में होने वाली इस रैली में राहुल और सोनिया समेत प्रियंका गांधी भी हिस्सा लेने जा रही हैं। माना जा रहा है कि चुनाव के पहले अदालाज में संकल्प रैली से राज्य में कांग्रेस नेताओं का मनोबल बढ़ेगा।

एमजे अकबर मानहानि केस में पत्रकार प्रिया रमानी को मिली जमानत, 8 मार्च को होगी अगली सुनवाई

गुजरात के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात में सीडब्ल्यूसी की बैठक कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव राहुल गांधी के पास गुजरात कांग्रेस की ओर से भेजा गया था। बताया जा रहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में शामिल होने से पहले यहां गांधी आश्रम में प्रार्थना में भाग लेंगे। चावड़ा के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी रैली में मौजूद रहेंगे।