9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भरोसा सम्मेलन में किया बीजेपी पर हमला, कहा – ‘राज्य में किए कई घोटाले’

Priyanka Gandhi Vadra Attacks BJP: प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में हिस्सा लिया। यहाँ जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार का गुणगान किया, तो बीजेपी पर जमकर हमला भी किया।

2 min read
Google source verification
priyanka_gandhi_vadra.jpg

Priyanka Gandhi Vadra

कांग्रेस (Congress) की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) हाल ही में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) पहुंची। बस्तर पहुंचकर प्रियंका ने वहाँ आयोजित भरोसा सम्मेलन (Bharosa Sammelan) में भी हिस्सा लिया। इस भरोसा सम्मेलन में उपस्थित लोगों को प्रियंका ने संबोधित भी किया। इस समय छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रियंका ने अपने संबोधन में राज्य में कांग्रेस सरकार का जमकर गुणगान किया। पर प्रियंका ने बीजेपी पर हमला करने का मौका भी नहीं छोड़ा।


छत्तीसगढ़ में बीजेपी शासन को बताया घोटालों का समय

प्रियंका ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, "आपने इससे पहले 15 सालों का भाजपा का शासन देखा था। आपने उन पर भी भरोसा किया था लेकिन उन्होंने वो भरोसा रखा नहीं। उस समय छत्तीसगढ़ में डर, भूख और खूब भ्रष्टाचार चला। आपकी जमीन छीनी गई। आपके हाथों में हथकड़ियाँ डाली गई। घोटाले पर घोटाले किए गए।"



यह भी पढ़ें- सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

भाजपा सरकार ने किया आत्मविश्वास को चकनाचूर

प्रियंका ने आगे कहा, "भाजपा के शासन में आपको 'निर्भर' बनाया गया था, 'आत्मनिर्भर' नहीं। आपको ऐसी योजनाएं नहीं दी गई जो आपको आत्मनिर्भर बनाती। आपको सरकार के भरोसे रहने पर मजबूर किया गया। भाजपा सरकार ने आपके आत्मविश्वास को चकनाचूर कर दिया। समय-समय पर आपकी अनदेखी की गई। इन 5 सालों में कांग्रेस ने आपका गौरव आपको फिर से लौटाया है।"


कांग्रेस का नारा नहीं है खोखला

प्रियंका ने राज्य में कांग्रेस सरकार का गुणगान करते हुए कहा, "आज पूरे छत्तीसगढ़ में जो नारा गूंज रहा है, वह खोखला नारा नहीं है। राज्य में सबसे कम बेरोजगारी दर है। यहाँ सबसे ज़्यादा वन अधिकार दिए गए हैं। 60 से ज्यादा उत्पादों पर आपको सबसे ज्यादा एमएसपी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य मॉडल विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है।"


कांग्रेस नहीं तोड़ रही जनता के भरोसे को

प्रियंका ने आगे कहा, "आज यह एक ब्रांड बन गया है। चाहे पर्यटन में हो या हस्तकला में या स्कूलों में या वनोपज के लिए एमएसपी में या फिल्म शूटिंग में। बस्तर जिला प्रसिद्ध हो गया है। इसका मतलब है कि राज्य में आपकी कांग्रेस सरकार आपकी ताकत के लिए काम कर रही है और आपके भरोसे को नहीं तोड़ रही है।"


यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 71,000 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना किया पूरा, वितरित किए नियुक्ति पत्र