
नई दिल्ली।नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर असम में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कानून को लेकर असम सरकार ( assam government ) अपने ही लोगों के बीच बुरी तरह फंस गई है। इससे बाहर निकलने को कोई रास्ता प्रदेश सरकार अपने स्तर पर नहीं निकाल पाई है।
इस मुद्दे का सर्वमान्य समाधान निकालने के लिए आज असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। मुलाकात के दौरान सीएम सोनोवाल नई रणनीति पर विचार करेंगे।
सीएम सर्बानंद सोनोवाल ( Cm Sabanand Sonowal ) दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ( pm modi and home minister amit shah ) से मुलाकात कर प्रदेश के हालात की जानकारी देंगे। प्रदेश सरकार हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए क्या उठा रही है, इस बारे में भी बात हो सकती है।
फिलहाल नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) को लेकर असम में हालात अब भी सामान्य नहीं है। असम में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन जारी है। नागरिकता संशोधन कानून पर जारी संग्राम के बीच असम के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद होने के साथ कर्फ्यू भी लगा हुआ है। हालांकि गुवाहाटी में रविवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।
लांकि असम के 10 जिलों में इंटरनेट सेवा अब भी बंद है। चारों ओर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनात है।
दूसरी तरफ नागरिकता संशोधन कानून पर असम गण परिषद (एजेपी) ने यू-टर्न ले लिया है। पहले इसका समर्थन में रहने वाली इस पार्टी ने अब विरोध का फैसला किया है।
बता दें कि असम में सीएएस को लेकर बवाल मचा है। अभी तक हिंसक घटनाओं में चार लोग मारे जा चुके हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने किसान नेता अखिल गोगोई पर अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन अमेंडमेंट एक्ट ( UAPA ) के तहत केस दर्ज किया है। अखिल गोगोई पर नागरिकता कानून को लेकर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगा है। साथ ही नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों को भड़काने का आरोप भी अखिल गोगोई पर लगाया गया है।
असम की हिंसा को लेकर अब तक 85 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सैंकड़ों लोग अब भी हिरासत में हैं। हिंसा को देखते हुए यहां भारी प्रशासनिक उलटफेर किया गया है। गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ के पुलिस अधिकारी बदले गए हैं।
सीएम सर्बानंद सोनोवाल ( Cm Sabanand Sonowal ) दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के हालात की जानकारी देंगे। प्रदेश सरकार हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए क्या उठा रही है, इस बारे में भी बात हो सकती है।
Updated on:
15 Dec 2019 02:42 pm
Published on:
15 Dec 2019 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
