नई दिल्ली। रफाल पर मोदी सरकार को यूपीए की सहयोगी एनसीपी प्रमुख शरद पवार का साथ मिलेन से बीजेपी गदगद हो गई है। पवार ने रफाल पर कांग्रेस की मांग को गलत बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीयत पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसी बयान को शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी को पवार से सीख लेनी चाहिए।