
पिछड़ों के सहारे आगे बढ़ने की तैयारी, आज OBC सम्मेलन को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
नई दिल्ली। मिशन 2019 को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने कमर कस ली है। अपनी-अपनी रणनीति पर राजनीतिक दलों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपने मिशन को लेकर रफ्तार पकड़ ली है। एक ओर भाजपा का रथ रोकने के लिए कांग्रेस महागठबंधन की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ सम्मेलनों के जरिये अपने वोट बैंक को मजबूत करने में भी जुटी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओबीसी सम्मेलन को संबोधित करने जा रहे हैं। कुल मिलाकर पिछड़ों के सहारे कांग्रेस आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है।
देशभर से जुटेंगे ओबीसी समुदाय के लोग
कांग्रेस का ओबीसी सम्मेलन राजधानी दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। ओबीसी सम्मेलन में देश भर से ओबीसी समुदाय के लोग एकत्र हो रहे हैं। कांग्रेस में शामिल ओबीसी नेताओं के जरिये राहुल गांधी उनके समुदाय की राजनीतिक और सामाजिक अपेक्षाओं की जानकारी लेंगे। यही नहीं इस दौरान वे समुदाय को लेकर कांग्रेस की आगामी नीति भी साझा करेंगे।
इसलिए खास है ये सम्मलेन
कांग्रेस के लिए इस सम्मेलन की मंजिल भी 2019 में होने वाले आम चुनाव है, लेकिन इस बड़ी जीत को हासिल करने के लिए विधानसभा चुनाव में कामयाबी की सीढ़ियों को चढ़ना बहुत जरूरी है। आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी बड़ा वोट बैंक है ऐसे में कांग्रेस चाहेगी कि इस सम्मेलन के सहारे पिछड़ा वर्ग को साधते हुए चुनाव में जीत पक्की कर सके।
https://www.patrika.com/bangalore-news/election-for-jainagar-assembly-seat-today-2935990/?ufrm=hrec
इन राज्यों में बड़ा वोट बैंक
इस साल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और राजस्थान समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मिजोरम को छोड़कर तीन अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव में ओबीसी बड़ा वोट बैंक है। राजस्थान में सबसे ज्यादा 52 फीसदी ओबीसी वोट बैंक है। इसके अलावा मध्यप्रदेश में ओबीसी वोटरों की संख्या अच्छी खासी है। दरअसल कांग्रेस की रणनीति है कि वो समाज के हर वर्ग तक पहुंचे, खासतौर पिछड़ा वर्ग उसकी प्राथमिकता है।
पंचायत स्तर पर भी सम्मेलन की तैयारी
आमतौर पर ओबीसी कांग्रेस का वोटर नहीं रहा है। यही वजह है कि पार्टी अपने सभी ओबीसी नेताओं को एक साथ जोडकर ब्लॉक स्तर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। ताकि, ओबीसी मतदाताओं का समर्थन हासिल किया जा सके। ओबीसी सम्मेलन के बाद पार्टी ने चुनावी राज्यों में पंचायत स्तर पर सम्मेलन करने की रणनीति बनाई है।
पहले से चल रही है पिछड़ों को रिझाने की कोशिश
कांग्रेस अपना वोट बैंक भी मजबूत करने के लिए समाज के हर तबके को टारगेट कर रही है। लेकिन उसकी प्राथमिकता में पिछड़ा वर्ग है। यही वजह है कि कांग्रेस लगातार ऐसे सम्मेलन करा रही है। इससे पहले राहुल मंदसौर में किसानों की रैली को संबोधित कर चुके हैं। इसके अलावा 23 अप्रैल को दलित समाज के एक सम्मेलन को भी राहुल ने संबोधित किया था। अब राजधानी के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले इस सम्मेलन के जरिये कांग्रेस ओबीसी मतदाताओं का भरोसा जीतने की कोशिश करेगी।
Published on:
11 Jun 2018 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
