11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

Video: कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में उतरे नेताओं को राहुल गांधी की सलाह- ध्यान रखना, यह महज एक पद नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो रही है। अध्यक्ष पद के लिए 24 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस बीच अध्यक्ष पद की रेस में शामिल नेताओं को राहुल गांधी ने बड़ी सलाह दी है। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि, कांग्रेस का अध्यक्ष होना सिर्फ एक पद नहीं है बल्कि यह विश्वास का प्रतीक है। यह भारत के विजन का प्रतिनिधित्व करता है। 'कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में उतरने वाले लोगों को मेरी सलाह है कि आप जिस पद को हासिल करने जा रहे हैं, वह ऐतिहासिक है और भारत के एक विचार का प्रतिनिधित्व करता है। यह महज एक संगठन का पद नहीं है बल्कि वैचारिक पद है, जो एक विश्वास का प्रतिनिधत्व करता है।'

Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Sep 22, 2022