
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर बरसे राहुल गांधी, हर मोर्चे पर सरकार विफल
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर रफाल डील, किसान मुद्दा और रोजगार को लेकर हमला बोला है। दिल्ली में यूथ कांग्रेस की इंकलाब रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि रफाल की सच्चाई सामने आ रही है, पीएम मोदी ने जांच से बचने के लिए सीबीआई डायरेक्टर को रात में हटा दिया है। पीएम को रात में नींद नहीं आ रही है। राहुल ने निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने HAL को किनारे क्यों किया। मोदी ने देश की वायुसेना को बेच दिया है। राहुल ने कहा कि रफाल मुद्दे पर हमने 3 से 4 सवाल पूछे लेकिन इस पर कभी सामने आकर जवाब नहीं दिए। कभी इधर देखे, कभी उधर देखे आंख में आंख मिलाकर कभी जवाब नहीं दे पाए चौकीदार।
पर्रिकर से मिले राहुल गांधी
रैली में गौवा दौरे की चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो गोवा के मुख्यमंत्री औ पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से मुलाकात की। इस दौरान पर्रिकर जी ने कहा कि रफाल सौदे को बदलते समय पीएम मोदी ने रक्षामंत्री से कोई सलाह नहीं ले थी। इससे साफ होता है कि चौकीदार ने चोरी की है।
किसानों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र पर कांग्रेस की विचारधारा को मिटाना का भी आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि मोदी के खिलाफ हर तरफ आवाज उठ रही है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसानों पर पीएम मोदी ने भाषण दिए काम नहीं किया। राहुल ने सरकार पर वादे पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी लेकिन सच्चाई इससे पूरी तरह से उलट है।
आरएसएस पर भी राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी ने कहा, 'RSS भ्रम में है क्योंकि वे सोचते हैं कि वे देश से ऊपर है। वे इस देश में अथॉरिटी और ज्ञान का स्रोत हैं। यह बिल्कुल गलत है। इस देश में ज्ञान का केवल एक स्रोत है और वह हैं यहां के लोग।
Updated on:
30 Jan 2019 09:57 pm
Published on:
30 Jan 2019 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
