8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने इमरान को लगाई लताड़, कहा- कश्‍मीर में हिंसा के लिए पाकिस्‍तान सरकार जिम्‍मेदार

Rahul Gandhi Tweets: अपनी हरकत से बाज आए इमरान सरकार कश्‍मीर भारत का आंतरिक मामला कश्‍मीर में हिंसा पाक समर्थित आतंकवाद का परिणाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 28 Aug 2019, 12:03 PM IST

imran-and-rahul.jpg

नई दिल्‍ली। कश्‍मीर मुद्दे पर यूएन में पाकिस्‍तान सरकार द्वारा बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम इमरान खान को लताड़ लगाई है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं, मोदी सरकार की नीतियों से कई मुद्दों पर असहमत हूं।

मैं, इस बात को पूरी तरह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा है। इसमें पाकिस्‍तान सरकार को दखल देने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान ही नहीं किसी अन्य देश के लिए भी कोई जगह नहीं है।

उन्‍होंने ट्वीट में बताया है कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा हुई है। लेकिन वहां पर हिंसा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की वजह से है। पाकिस्‍तान आज दुनिया भर में आतंकवाद प्रमुख पैरोकार माना जाता है।

इस बात के लिए इमरान सरकार की दुनिया भर में जग हंसाई हो रही है। इमरान कश्‍मीर मामले में दखल देने के बदले अपने घर को संभालें। उनकी सियासी सेहत के लिए कारगर भी यही होगा।

मोदी के खिलाफ यूएन में इमरान ने खेला राहुल कार्ड

बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) ने यूनाइटेड नेशंस (United Nations) को एक खत लिखा है। इस खत में भारत पर कश्मीर (Kashmir) में हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन जैसे आरोप लगाए गए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि पाकिस्तान ने इस खत में इन दावों के सोर्स के रूप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम भी लिखा है।

इमरान खान के राहुल कार्ड से कांग्रेस में खलबली, सुरजेवाला ने इस हरकत को बताया पाक की शरारत

PAK ने यूनाइटेड नेशंस को लिखे खत में कहा है कि राहुल गांधी ने भी माना कश्मीर में लोग मर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान (Pakistan) लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत (India) को घेरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि UNSC से लेकर G-7 तक सभी बड़े मंचों पर इसे भारत का आंतरिक मामला बताकर खारिज कर दिया गया है।

आर्टिकल 370: SC में सीताराम येचुरी, शेहला रशीद, शाह फैसल सहित 10 से ज्‍यादा याचिकाओं

इस खत में पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि कश्मीर में हालात सामान्य होने के भारत के दावे झूठे हैं। इन दावों के समर्थन में पाकिस्तान ने राहुल गांधी के एक बयान का उल्लेख किया है।