1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीदों के खून की दलाली कर रहे हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी

उन्होंने कहा, जो हमारे जवान हैं, जिन्होंने जम्मू कश्मीर में अपना खून दिया है, जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया है, उनके खून के पीछे आप छिपे हुए हैं

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Oct 06, 2016

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला कर गुरुवार को आरोप लगाया कि वह गरीबों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रहे हैं और सीमा की रक्षा करने वाले देश के जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में 26 दिन तक में तय की गई करीब साढ़े तीन हजार किलोमीटर लम्बी किसान यात्रा के समापन पर दिल्ली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री इन्साफ नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, जो हमारे जवान हैं, जिन्होंने जम्मू कश्मीर में अपना खून दिया है, जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया है, उनके खून के पीछे आप छिपे हुए हैं। उनकी आप दलाली कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। हिंदुस्तान की सेना ने हिंदुस्तान का काम किया है, आप अपना काम कीजिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी को किसानों, मजदूरों, गरीबों, बेरोजगारों और सेना के साथ न्याय करना चाहिए। मोदी से देश की जनता इंसाफ चाहती है। सेना के जवानों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन बढ़ाकर दिया जाना चाहिए। चुनावी सभाओं के दौरान मोदी ने इन सभी वर्गों के लोगों के हितों के लिए जो वादे किए थे उस दिशा में अब तक कोई काम नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी को जो काम करने चाहिए थे, उन्हें नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप, हिंदुस्तान में स्वच्छता अभियान, दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन इनमें से कोई भी काम मोदी सरकार ने नहीं किया है। वह दो चीजें जरूर कर रहे हैं। एक हिंंदुस्तानी को दूसरे से लड़ाने का और लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। गांधी ने कहा कि हरियाणा में जाटों तथा गैर जाटों को लड़ाया जा रहा है और गुजरात में पाटीदारों को लड़ाया जा रहा है। पाटीदार समाज की महिलाओं का कहना है कि उन्हें बुरी तरह से पीटा गया है। इससे पहले कभी महिलाओं की इस तरह से पिटाई नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में हिंदू-मुसलमानों को लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश की प्रगति नहीं हो रही है। देश को बांटने का काम नहीं चलने दिया जाएगा।

इससे पहले, दिल्ली में संसद मार्ग में जनसभा के साथ किसान यात्रा का समापन करने से पहले श्री गांधी का दिल्ली की सीमा में घुसते ही आनंद विहार में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के लोगों ने स्वागत किया। आनंद विहार से बड़ी संख्या में युवक मोटरसाइकिलों तथा अन्य वाहनों उनके काफिले में शामिल हुए। इसके बाद गांधी राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मेरठ में अपनी यात्रा के आखिरी पडाव में रोड शो किया और मोदी पर नफरत फैलाकर और आपस में फूट डालकर सत्ता में बने रहने की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि वह जनता को गुमराह करके उसका ध्यान मूल समस्याओं से हटाने की कोशिश में लगे हुए हैं। काला धन और किसानों के कर्ज माफ करने जैसे तमाम मामलों में उन्होंने मोदी सरकार को फेल करार दिया।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि वह सिर्फ 15 उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता को आश्वासन देते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की सरकार नहीं होगी। यहां किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार के साथ हर धर्म और हर जाति की सरकार होगी।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader