10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Opposition Meeting: पटना पहुंचे राहुल गांधी बोले भाजपा देश तोड़ने का काम कर रही, बिहार जीत गए तो भारत जीत जाएंगे- खरगे

Opposition Meeting: पटना में हो रहे विपक्ष की महाबैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल आज पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया।

2 min read
Google source verification

image

Prashant Tiwari

Jun 23, 2023

photo1687171146.jpeg

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

विपक्ष की महाबैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कह कर संबोधित किया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि बिहार जी गए तो भारत जीत जाएंगे। कांग्रेस नेताओं के पटना पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों नेताओं का पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

भाजपा देश को तोड़ रही-राहुल गांधी
विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक से पहले अपने कार्यकर्ताओं को पटना के सदाकत आश्रम में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वक्त देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। बीजेपी का काम नफरत फैलाना है। भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस देश जोड़ने का काम कर रही है।

कार्यकर्ताओं को बताया बब्बर शेर
सदाकत आश्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने उन्हें बब्बर शेर बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरा देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना है। वहीं, कांग्रेस का मतलब देश के गरीबों के साथ खड़े होना और उनके लिए काम करना है। कांग्रेस पार्टी का डीएनए बिहार में है।

भारत जोड़ों में बिहार मेरे साथ चला
भारत जोड़ो यात्रा में हर राज्य में बिहार के लोग मेरे साथ चले। नफरत को सिर्फ मुहब्बत काट सकती है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा तेलंगाना, मध्‍यप्रदेश, राजस्थान व छतीसगढ़ में कहीं नहीं दिखेगी। इस दौरान कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री बता नारेबाजी किया।

बिहार जीत गए तो भारत जीत जाएंगे
वहीं, राहुल गांधी के संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पटना कांग्रेस ऑफिस से जो भी नेता निकला, वे देश के आजादी के लिए लड़ा। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी इसी धरती से थे, अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे।

यह भी पढ़ें: दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, राज्य को देंगे करोड़ों की सौगात

विशेष विमान से पटना पहुंचे कांग्रेस नेता
पटना में हो रहे विपक्ष की महाबैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल आज सुबह विशेष विमान से पटना पहुंचे। उनके पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका जय प्रकाश नारायण पटना एयरपोर्ट पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके बाद तीनों नेता अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पटना के सदाकत आश्रम के लिए निकल गए।