26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति के दिग्गजों ने इस तरह दी राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बधाईयां

पार्टी के सभी नेताओं ने राहुल को बधाई दी

2 min read
Google source verification

image

Pradeep Kumar Pandey

Dec 16, 2017

rahul gandhi

नई दिल्ली।राहुल गांधी ने आज कांग्रेस के 39वें अध्यक्ष के रूप में शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में समर्थकों का जोश देखने लायक था। समारोह में मौजूद पार्टी के सभी नेताओं ने राहुल को बधाई दी। वहीं कई लोगो ने सोशल मीडिया पर भी राहुल के लिए शुभ संदेश भेजे।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल के अध्यक्ष बनने पर ट्वीट करके कहा कि 'अद्भुत,भीड़ वाला, भावुकता और अति उत्साह से भरे समारोह में सोनिया जी ने कांग्रेस का कार्यभार राहुल जी को सौपा। कांग्रेस के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में नयी सुबह का आगाज'। पार्टी के अन्य नेता गुलाम नबी आजाद ने भी ट्वीट में कहा कि 'मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल एक अच्छे पार्टी अध्यक्ष बनेंगे, और देश में इस समय चल रहे हर चुनौती का सामना कर उनका समाधान निकालेंगे। अजय माकन ने भी अपने ट्वीट के जरिये बधाई भेजी और खुद को उनसे के साथ काममकरने लिए खुशकिस्मत बताया।

वहीं कई विपक्षी नेताओं ने भी सोनिया गांधी और राहुल गांधी को शुभकामनाएं भेजी। कुमार विश्वास ने ट्वीट में लिखा कि ' माननीय सोनिया जी, एक नेता और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आपकी पारी अद्भुत रही। भारतीय राजनीति में अच्छे भाषा और अच्छे व्यवहार के माहौल को बनाये रखने की आपकी कोशिश को हम सम्मान करते हैं। आपको आगे की जीवन के लिए शुभकामनाएं'। आरजेडी के नेता तेजश्वी और सपा के नेता अखिलेश यादव ने भी वीडियो में राहुल को अध्यक्ष बनने की बधाई दी। इनके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओम्मेन चंडी, सीताराम येचुरी जैसे कई नेताओं ने अपनी शुभकामनायें भेजी।

आपको बता दें ताजपोशी समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश में भाईचारे का काम करती है। बीजेपी ने देश में भर में आग लगाई है। हम सारे देशवासियों के लिए समर्पित हैं। बीजेपी वाले सिर्फ अपने लिए लड़ते हैं। वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की रक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। हम सब मिलकर एक नया भारत बनाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि आज लोगों को दबाकर राजनीति की जा रही है। एक बाद आग लगने के बाद बुझाना बहुत मुश्किल है। वो आग लगाते हैं और हम बुझाते हैं। हम गुस्से की राजनीति से लड़ेंगे और उनको हराएंगे। किसी युवा नेता के पार्टी की कमान आने के बाद कांग्रेसी इसे पार्टी में नए युग की शुरुआत मान रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष का पद ग्रहण करते ही दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नेम प्लेट भी बदल गई है।