राजनीति

परिवर्तन रैली में किसानों से बोले राहुल गांधी, हमारी पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है

कलबुर्गी में राहुल गांधी ने परिवर्तन रैली को संबोधित किया 18 दिनों के अंदर कलबुर्गी में कांग्रेस अध्‍यक्ष की दूसरी रैली कांग्रेस अध्‍यक्ष ने किसानों से किया बड़ा वादा

less than 1 minute read
परिवर्तन रैली में किसानों से बोले राहुल गांधी, केंद्र में हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ कर देंगे

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत आज कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी कलबुर्गी पहुंचे। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने वहां परिवर्तन रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने किसानों से कहा कि हमारी पार्टी किसानों के हितों का ख्‍याल रखने वाली पार्टी है। अगर केंद्र में हमारी सरकार बनी तो किसानों की समस्‍याओं का समाधान प्राथमिकता के स्‍तर करने का काम करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी ने मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ के किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था। वहां पर कांग्रेस की सरकार बनते ही हमने वादा पूरा कर दिखाया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस वादा पूरा करने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी ने हमेशा किसानों का ख्‍याल रखा है और आगे भी हम अपनी नीतियों पर अमल करते रहेंगे।

सुरक्षा का जायजा लिया
इससे पहले कलबुर्गी के एनवी ग्राउंड में कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रियांक खड़गे, उत्‍तर-पूर्वी रेंज के आईजी मनीष खरबिकर और कलबुर्गी एसपी आईएम मारबानियांग ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया था। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्‍या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Updated on:
18 Mar 2019 03:32 pm
Published on:
18 Mar 2019 03:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर