2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
‘नया तेलंगाना’ बनाने के वादे साथ राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल
Play video

‘नया तेलंगाना’ बनाने के वादे साथ राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल

राहुल ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा तेलंगाना बनाएगी, जो भ्रष्टाचार और किसान आत्महत्या से मुक्त होगा।
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Oct 20, 2018

नई दिल्ली। तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है राजनीति गरम होती जा रही है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा राहुल ने दोनों नेताओं पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य के पांच वर्ष बर्बाद हो गए, क्योंकि मुख्यमंत्री राव ने नए प्रदेश के सपनों को चूर-चूर कर दिया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा तेलंगाना बनाएगी, जो भ्रष्टाचार और किसान आत्महत्या से मुक्त होगा।