30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटबंदी को राहुल गांधी ने बताया मित्र हित में चली गई चाल, कहा- देश माफ नहीं करेगा

नोटबंदी को पांच साल पूरे होने पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी मित्र हित में चली गई एक चाल थी, जिसके लिए देश सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 8 Nov 2021, 10:33 PM IST

rahul gandhi target over gov on 5 year complete of demonetisation

rahul gandhi target over gov on 5 year complete of demonetisation

नई दिल्ली। भाजपा सरकार द्वारा की गई नोटबंदी को आज पांच साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर विपक्ष नोटबंदी के फैसले को लेकर सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मौके पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी के दौरान हमें बताया गया था कि सरकार के इस फैसले से काला धन वापस आएगा, वापस आएगा, लेकिन काला धन तो वापस नहीं आया बल्कि छोटे व्यापारी सड़क पर जरूर आ गए।

नोटबंदी को बताया साजिश
राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा कि नोटबंदी सरकार द्वारा अपने अरबपति मित्रों के हित में चली गई एक चाल थी, इसके लिए भाजपा सरकार को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी का कहना है कि माफी गलती के लिए दी जाती है, लेकिन यह तो जानबूझकर रची गई एक साजिश थे। जिसके लिए पांच साल तो क्या पचास साल बाद भी देश की जनता सरकार को माफ नहीं करेगी।

बता दें कि नोटबंदी को पांच साल पूरे होने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अगर नोटबंदी सफल थी तो भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ। कालाधन वापस क्यों नहीं आया है। अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई और न ही आतंकवाद पर चोट हुई। कश्मीर में आतंकी हर रोज लोगों की हत्या कर रहे हैं और महंगाई आसमान छू रही है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में नहीं रुक रहे आतंकी हमले, कश्मीरी पंडित के सेल्समैन को बनाया निशाना

गौरतलब है कि 8 नवंबर 2016 को पीएम मोदी ने रात आठ बजे देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद करने की घोषणा कर दी। पीएम ने बताया कि आज रात से ही ये नोट बंद हो जाएंगे। अगर आपके पास पुराने नोट रखे हैं तो नजदीकी बैंक में जाकर इन्हें बदलवा सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से इसको लेकर भी कुछ शर्तें रखी गई थीं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़