25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस दफ्तर पर राहुल-प्रियंका के साथ लगे रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टरों पर मचा बवाल, चंद घंटों में हटाए

कांग्रेस दफ्तर पर राहुल-प्रियंका के साथ लगे रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टरों पर मचा बवाल, चंद घंटों में हटाए
less than 1 minute read
Google source verification
priyanka robert poster

कांग्रेस दफ्तर पर राहुल-प्रियंका के साथ लगे रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टरों पर मचा बवाल, चंद घंटों में हटाए

नई दिल्ली। कांग्रेस भले ही सत्ता पर काबिज होने के लिए प्रियंका गांधी के तौर पर अपना आखिरी पत्ता चलकर खुशियां मना रही है,लेकिन इन खुशियों पर विपक्ष भी नजर गढ़ाए बैठा है। दरअसल आज यानी बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस महासचिव के तौर पर अपना पदभार औपचारिक रूप से संभाल लेंगी। इस ऐतिहासिक मौके को लेकर कांग्रेस दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चस्पा कर दिए। इन पोस्टर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ रॉबर्ट वाड्रा के फोटो भी लगे दिखाई दिए।


बस फिर क्या था। राहुल और प्रियंका के साथ रॉबर्ड वाड्रा के फोटो किसी को रास नहीं आए औऱ इन पर बवाल मच गया। जिसके बाद कुछ ही घंटों में ये पोस्टर उतारने पड़े। दरअसल इस पोस्टर में राहुल और प्रियंका के साथ रॉबर्ट वाड्रा भी नजर आ रहे हैं जो भूमि घोटाला मामले में अंतरिम जमानत पर हैं। यही वजह है कि विपक्षियों ने इसकी आलोचना शुरू की तो कांग्रेस बैकफुट पर आ गई और अब रात में लगाए गए पोस्टर दोपहर होने से पहले ही हटा दिए गए।


लगाए गए थे 150 पोस्टर
बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करीब 150 पोस्टर लगे थे। आज सुबह एनडीएमसी उन पोस्टरों में जुट गई, जिनमें रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद हैं। इन पोस्टरों पर लिखा था 'कट्टर सोच नहीं, युवा जोश'। एनडीएमसी का कहना है कि जो पोस्टर गलत जगह लगे थे उन्हें हटाया गया है।

इससे पहले भाई राहुल का मिला कमरा
इससे पहले कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी मुख्यालय में कमरा आवंटित हो गया है। प्रियंका भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल में उनके पुराने कमरे में बैठेंगी। बतौर उपाध्यक्ष राहुल लंबे समय तक इसी कमरे में बैठते थे।