7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एग्जिट पोल देख बदले राम माधव के सुर, बोले- शानदार जीत दर्ज करेगी भाजपा

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बदले नेताओं के सुर राम माधव ने एक बार फिर अपने बयान से सभी को चौंकाया पहले कहा था- 'अकेले दम पर सरकार नहीं बना पाएगी भाजपा'
2 min read
Google source verification
ram madhav

एग्जिट पोल देख बदले राम माधव के सुर, बोले- शानदार जीत दर्ज करेगी भाजपा

नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है और हर किसी की नजह 23 मई को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी है। इस तमाम एग्जिट पोल भी अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं। खास बात यह है कि इन दावों के बीच नेताओं की सुर भी बदलने लगे हैं। खास तौर पर भाजपा के महासचिव राम माधव भी एग्जिट पोल के सुर में सुर मिलाते दिखाई दिए। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने भाजपा की शानदार जीत का दावा किया है। राम माधव ने कहा है कि महागठबंधन एक बार फिर विफल साबित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी दोबारा बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। जबकि पहले राम माधव ने भाजपा की जीत पर संशय जताते हुए सभी को चौंका दिया था।


माधव के मुताबिक महागठबंधन का जादू किसी भी राज्य में काम नहीं कर पाया। सभी दलों ने मिलकर भाजपा को हराने की पूरी कोशिश की लेकिन जनता ने बखूबी जवाब दिया। आपको बता दें कि इससे पहले राम माधव ने ही भाजपा के खिलाफ बयान देकर सनसनी मचा दी थी।

ये था राम माधव का बयान
इससे पहले राम माधव ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि भाजपा इस बार अकेले दम पर अपनी सरकार नहीं बना पाएगी। सरकार बनाने के लिए भाजपा को अन्य दलों का सहारा लेना पड़ेगा। राम माधव के इस बयान के बाद भाजपा के खेमे में माने भूचाल आ गया था। भाजपा के कई मंत्रियों ने राम माधव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे उनका निजी बयान तक कहा था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तक ने इस बयान के तुरंत बाद अपनी रैली में भाजपा को पूर्ण बहुमत की बात कही और यहां तक दावा किया इस बार पार्टी पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतेगी।

पश्चिम बंगाल में चौंकाएंगे नतीजे
माधव ने कहा कि जिस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को शानदार जीत दर्ज करने में बड़ी भूमिका निभाई उसी तरह की जीत इस बार पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगी। राम माधव ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल के नतीजे सभी को चौंकाएंगे। यहां पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।