6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: रामविलास पासवान का ऐलान, ‘इस बार लोकसभा चुनाव हाजीपुर से नहीं लड़ूंगा’

रामविलास पासवान ने इसका फैसला अपनी पार्टी पर छोड़ दिया है कि अगले चुनाव में कौन हाजीपुर से उम्मीदवार होगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 7 Jan 2019, 10:37 AM IST

Paswan

बिहार: रामविलास पासवान का ऐलान, 'इस बार लोकसभा चुनाव हाजिपुर से नहीं लड़ूंगा'

पटना। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर सभी सियासी पार्टियां रणनीतियां बनाने में जुटी हुईं हैं। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को लेकर खबर आई है कि वह लोकसभा चुनाव हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से नहीं लड़ेंगे। बिहार के राजनीतिक गलियारे में चल रही कयासबाजी को खत्म करते हुए पासवान ने रविवार को कहा कि मैं इस बार लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट से नहीं लड़ूंगा, लेकिन हाजीपुर के विकास के लिए काम करता रहूंगा।" ऐसा माना जाता है कि हाजीपुर में पिछले तीन दशक से पासवान की मजबूत पकड़ है। उन्होंने 1977 में 4.24 लाख वोट से चुनाव जीतकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया था। पासवान ने इसका फैसला अपनी पार्टी पर छोड़ दिया है कि अगले चुनाव में कौन हाजीपुर से उम्मीदवार होगा। उन्होंने कहा, "इस समय मैं कुछ नहीं बता सकता। पार्टी इसके बारे में फैसला लेगी।" पार्टी के नेताओं ने बताया कि पासवान का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है, हालांकि उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा के सदस्य बन सकते हैं। बता दें कि लोजपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाईवाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल है।

ममता को अगला PM बताने वाले दिलीप घोष ने दी सफाई, कहा इसे एक हास्य-व्यंग के तौर पर लें

6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन चुकी है। बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से भाजपा और जद (यू) 17-17 तथा लोजपा छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा जाएगा।