आपको बता दें कि दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 64वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए दिलीप घोष ने कहा था कि वे उनकी अच्छी सेहत और जिंदगी में कामयाबी की दुआ करते हैं, क्योंकि हमारे राज्य का भविष्य उनकी सफलता पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं। उन्होंने आगे कहा, हम चाहते हैं कि वह फिट रहें ताकि वह अच्छा काम कर सकें। उन्हें फिट रहने की जरूरत है क्योंकि अगर किसी बंगाली के पीएम बनने की संभावनाएं हैं तो उनमें वही एक हैं और अभी का माहौल पहले बंगाली पीएम बनने के लिए अच्छा है। आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कुछ दिन पहले अपने एक बयान में कहा था कि देश का पीएम एक मराठी भी बन सकता है। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि 2050 तक देश के कई सर्वोच्च पदों पर मराठी काबिज होंगे।