scriptरफाल डील: राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, ‘क्या वो केवल पाकिस्तान में विश्वास करते हैं?’ | Ravi Shankar Prasad targets rahul gandhi over Rafale deal statement | Patrika News

रफाल डील: राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, ‘क्या वो केवल पाकिस्तान में विश्वास करते हैं?’

locationनई दिल्लीPublished: Mar 07, 2019 01:08:42 pm

Submitted by:

Mohit sharma

रफाल डील पर राहुल गांधी की प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधा।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रफाल डील पर राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को कोरा झूठ बताया है।

 

news

रफाल डील: राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, क्या वो केवल पाकिस्तान में विश्वास करते हैं?

नई दिल्ली। रफाल डील पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रफाल डील पर राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को कोरा झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि वो न तो इंडियन एयर फोर्स में विश्वास करते हैं, वह न सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करते हैं, न ही कैग की रिपोर्ट उनके लिए कोई मायने रखती है। तो फिर क्या वह पाकिस्तान में विश्वास करना चाहते हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने रफाल डील के कागज चोरी होने की बात पर मोदी सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया था। उन्होंने कहा था कि यह सारा खेल प्रधामंत्री के इशारे पर हुआ है।

राहुल के निशाने पर मोदी सरकार, रफाल डील में पीएम मोदी ने की बाईपास सर्जरी

 

https://twitter.com/hashtag/Rafale?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाए

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉंफ्रेंस बुलाकर केंद्र सरकार पर बड़े आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि अगर ये कागज गायब हुए हैं तो आरोप सच्चे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कागज में साफ लिखा है कि पीएमओ दखल दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस ने साफ कर दिया कि पीएम मोदी के कहने पर अनिल अंबानी को कॉंट्रेक्ट दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग करते हुए कहा कि जिस का नाम कागज पर उन पर कार्रवाई करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि पहले सभी कह रहे थे कि रफाल में कुछ नहीं है, लेकिन बाद में कांग्रेस ने साबित किया कि इसमें बड़ा घोटाला हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह साबित करती है कि रफाल डील में घोटाला हुआ है और खुद पीएम इसमे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को खुद आगे आकर इस मामले की करानी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो