8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी सही : पंकजा मुंडे

पिछले सप्ताह एक महिला के शनि शिंगणापुर मंदिर में प्रवेश करने व शनि की प्रतिमा की पूजा करने पर हंगामा हुआ था

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 04, 2015

pankaja munde

pankaja munde

नई दिल्ली। खुद महिला होने व महाराष्ट्र की ग्रामीण विकास मंत्री होने के बावजूद पंकजा मुंडे ने शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को सही ठहराया है। पंकजा ने कहा कि सदियों पुरानी परंपरा को तोड़ा नहीं जा सकता। पंकजा ने कहा कि शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के जानेप र पाबंद है इसमें महिलाओं के मान अपमान का मुद्दा कहां से आ गया।

मुंडे ने कहा, 'मेरे जन्म सेपहले से वहां पर महिलाओं के जाने पर पाबंदी है। यह एक प्रथा का हिस्सा है, हनुमान बालब्रह्मचारी थे, उनके यहां महिलाएं नहीं जाती थीं। यह एक परंपरागत विषय है, यहां मान अपमान का मुद्दा कहां से आ गया। शनि हनुमान का ही अंश है।'

गौतलब है कि हाल ही एक महिला के शनि शिंगणापुर मंदिर में प्रवेश कर शनि की प्रतिमा की पूजा करने पर काफी हंगामा हुआ था। इसके बाद मंदिर परिसर का शुद्धिकरण भी किया गया था। सदियों पुरानी परंपरा के चलते शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं का जाना वर्जित है।

ये भी पढ़ें

image