19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर आरजेडी का नारा- इस बार बिहार में तेजस्‍वी सरकार

बिहार के भावी सीएम को लेकर पोस्‍टर वार जारी तेजस्‍वी को सीएम बनाने को लेकर आरजेडी के कैंपेन शुरू सोशल मीडिया पर तेजस्‍वी के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी

2 min read
Google source verification
tejashwi_yadav.jpg

नई दिल्‍ली। बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। जेडीयू ने अनौपचारिक रूप से सीएम नीतीश कुमार को भावी सीएम का चेहरा घोषित करते हुए पोस्‍टर जारी कर दिया है। इसके जवाब में राष्‍ट्रीय जनता दल ( RJD ) ने बिहार में 'तेजस्वी सरकार' बनाने के लिए ऑनलाइन अभियान की शुरुआत कर दी है। आरजेडी के इस अभियान के साथ ही भावी सीएम को लेकर पोस्‍टर वार भी चरम पर है।

तेजस्‍वी के पक्ष में हवा बनाने की तैयारी

इतना ही नहीं आरजेडी के नेताओं ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर सघन प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। आरजेडी ने अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें तेजस्वी सरकार बनाने की बात कही गई है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तेजस्वी के पक्ष में डाले गए पोस्ट में आरजेडी ने जबरदस्‍त नारा दिया है। 'कर लिया है विचार, हमें चाहिए तेजस्वी सरकार।'

मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान- देश को ऐसे लीडर की जरूरत है जो पीएम से बेखौ

बीजेपी की कॉपी

हालांकि चुनावी प्रचार की शुरुआत के मामले में आरजेडी ने बीजेपी को पीछे छोड़ दिया है लेकिन सोशल मीडिया कैंपेन कहीं न कहीं 2014 में बीजेपी के कैंपेन से मिलता जुलता है। 2014 में बीजेपी ने 'अबकी बार- मोदी सरकार' बनाने का नारा दिया था। इसी तर्ज पर आरजेडी ने तेजस्वी के पक्ष में नारा गढ़ा है। इस नारे को जेडीयू के नारे के जवाब में आरजेडी की और से बीजेपी के हिट स्लोगन की कापी माना जा रहा है।

शिवसेना ने आर्थिक मंदी पर तोड़ी चुप्‍पी, बिगड़ते हालात पर बीजेपी को सुनाई खरी-खोटी

बिहार का युवा तेजस्‍वी को देखना चाहता है सीएम

हाल ही में आरजेडी युवा विंग ने दावा किया था कि लालू के बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। युवा आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भागलपुर से आरजेडी से सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भी 17 अगस्त को दावा किया था कि तेजस्वी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाएंगे।

उन्होंने दावा किया था कि उनकी संस्था ने पहले ही पूरे राज्य में तेजस्वी की दावेदारी मजबूत करने के लिए कैंपेन शुरू कर दी है। आरजेडी का प्रत्येक युवा तेजस्वी जैसे युवा को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहता है। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।

इन उपलब्धियों के लिए जाने जाएंगे मोदी सरकार 2.0 के पहले 100 दिन