19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

By-election 2026: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

BJP Bypoll Candidates: बीजेपी ने विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पार्टी ने पांच प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 19, 2026

BJP bypoll candidates

BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट (Photo-IANS)

By-election 2026: बीजेपी ने गुरुवार को चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पार्टी ने गोवा की पोंडा विधानसभा सीट से रितेश नवी नायक, नागालैंड की कोरिडांग सीट से दोओचियर आई इम्चेन, कर्नाटक की बागलकोट से बीरभद्रय्या चरंतीमठ, दावगेरे दक्षिण से श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रवती को प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी गोवा की पोंडा सीट से अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। इस सीट से पार्टी ने गीतेश नाइक को टिकट दिया है। इसी के साथ उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव के साथ पार्टी उपचुनाव में भी अपनी ताकत झोकेगी।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में हुआ फैसला

दरअसल, बीजेपी की बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई गई।

कब होगी वोटिंग

गोवा, कर्नाटक, त्रिपुरा और नागालैंड की सीटों पर 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र की सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। सभी सीटों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी। 

पहले चरण के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी हो चुकी है। उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन भर सकते हैं। नामांकन की जांच 24 मार्च को होगी और 26 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं।

पांच राज्यों में भी होंगे चुनाव

बता दें कि अप्रैल में देश के पांच राज्यों में चुनाव होंगे। जिसमें पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है। 

निर्वाचन आयोग के अनुसार:

  • असम, केरल एवं पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल 2026 को वोटिंग।
  • तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल 2026 को वोटिंग।
  • पश्चिम बंगाल में दो चरणों में—पहला चरण 23 अप्रैल तथा दूसरा चरण 29 अप्रैल 2026 को वोटिंग।
  • सभी राज्यों में परिणाम 4 मई 2026 को घोषित होंगे। कुल 824 सीटों पर मतदान होगा।

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें

क्रमांकराज्य / केंद्र शासित प्रदेशविधानसभा सीटें
1असम126
2केरल140
3पुडुचेरी30
4तमिलनाडु234
5पश्चिम बंगाल294