नई दिल्ली। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश के आर्थिक हालात को लेकर सरकार को सलाह देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने लीडरशिप के तौर तरीकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो पीएम से बेखौफ होकर बोल सके। शासनिक और प्रशासनिक मुद्दों पर खुलकर विचार व्यक्त कर सके।