22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुक्मिणी साम्‍ब्‍याल का आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब, कहा- सरकार को कोसना आसान काम

जम्‍मू और कश्‍मीर में स्‍वतंत्र उम्‍मीदवार के रूप में निकाय चुनाव लड़कर साहस का परिचय देने वाली जम्‍मू की बेटी 30 अक्‍टूबर को कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी।

2 min read
Google source verification
Rukmani sambyal

रुक्‍मनी संब्‍याल ने दिया आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब, कहा- सरकार को कोसना आसान, बदलाव लाना मुश्किल

नई दिल्‍ली। जम्‍मू और कश्‍मीर निकाय का चुनाव लड़ने की हिम्‍मत जहां बहुसंख्‍यक आबादी समुदाय के लोग भी नहीं जुटा पा रहे हैं वहां पर एमए की छात्रा ने निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया है। इतना बड़ा साहसिक निर्णय लेकर 28 वर्षीय रुक्मिणी साम्‍ब्‍याल ने आतंकियों को भी मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया है। जिस सीट से वह चुनाव लड़ रही हैं वहां पर 13 अक्‍टूबर को मतदान होना है। फिलहाल रुक्‍मनी चुनाव प्रचार में व्‍यस्‍त है।

प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा पर लगाया बाबर जैसा व्‍यवहार करने का आरोप, छेड़ रखा है राम के खिलाफ युद्ध

सुषमा स्‍वराज को मानती हैं आदर्श
विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज को प्रेरणा का स्रोत मानने वाली साम्‍ब्‍याल का कहना है कि उन्‍हीं के व्‍यक्तित्‍व से सीख लेकर मैंने सांबा के केहलीमांडी सीट से स्‍वतंत्र उम्‍मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि किसी भी बात को लेकर सरकार को दोष देना आसान है लेकिन परिवर्तन लाने मुश्किल है। उन्‍होंने कहा कि मैंने चुनाव लड़ने का निर्णय प्रतिकूल परिस्थितियों में बावजूद बदलाव लाने के मसकद से लिया है। जम्‍मू और कश्‍मीर में आतंकियों का राज है। इस बात को भलीभांति जानती हूं। मुझे भरोसा है कि आतंकियों के बीच से ही यहां की समस्‍याओं का समाधान निकलेगा। आपको बता दें कि 28 वर्षीय रुक्‍मनी साम्‍ब्‍याल एमए की छात्र हैं और पूर्व सैनिक की बेटी है। उन्‍होंने सांबा के केहलीमांडी से एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में स्थानीय निकाय चुनाव लड़कर साहस का परिचय दिया है। साथ ही आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम भी किया है।

2019: गुजरात की 26 सीटों पर बढ़त बनाने के फेर में 120 सीटों पर बिगड़ सकता है कांग्रेस का खेल

केबीसी की हॉट सीट पर जल्‍द बैठी नजर आएंगी
वह सोनी चैनल के चर्चित कार्यक्रम में कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर भी जल्द बैठी नजर आएंगी। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले की रहने वाली रूकमणी संब्याल ने फास्टेस्ट फिंगर का फस्र्ट राउंड पास कर लिया है। इसी के साथ रूकमणी रियासत की दूसरी बेटी होंगी जो बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ शो में नजर आएगी। सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति में रूकमणी का एपिसोड अभी प्रसारित नही हुआ है। केबीसी टीम ने केहली मंडी में रूकमणी के घर से जुड़ी चीजों पर एक छोटी सी डाक्यूमेंटरी भी बनाई है। यह शो 30 अक्तूबर को साढ़े आठ बजे सोनी चैनल पर पर प्रसारित होगा। सांबा जिले के लोग इस एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं