31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगवामय विंध्य; सतना में गणेश, रीवा में जनार्दन, सीधी में डॉ राजेश, खजुराहो में वीडी जीत की ओर

भगवामय विंध्य

भगवामय विंध्य

लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी, सभी सीटाें पर भाजपा की बढ़त

सतना. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का सिलसिला जारी है। दोपहर एक बजे तक हुई गणना में विंध्य का माहौल भगवामय है। सतना में भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह, रीवा में भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा, सीधी में डॉ राजेश मिश्रा कांग्रेस से बढ़त बनाए हुए हैं। खजुराहो सीट पर भी कमल का करिश्मा बरकरार है। भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा रिकार्ड जीत की ओर अग्रसर है। यहां बसपा दूसर नंबर पर है। इंडिया गठबंधन का सपोर्ट मिलने वाले आरबी प्रजापति तीसरे नंबर पर हैं। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भी भाजपा आगे है।

अब तक की गणना के रुझान

सतना सीट

गणेश सिंह भाजपा : 232078

सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस: 190113

भाजपा आगे: 41965

रीवा सीट

जनार्दन मिश्रा भाजपा: 254573

नीलम मिश्रा कांग्रेस: 158037

भाजपा आगे: 96536

सीधी सीट

डॉ राजेश मिश्रा भाजपा: 264030

कमलेश्वर पटेल कांग्रेस: 165589

भाजपा आगे: 98441

खजुराहो सीट

वीडी शर्मा भाजपा: 583477

कमलेश कुमार बसपा: 167844

भाजपा आगे: 415633

भाजपा में जश्न का माहौल, कांग्रेसखेमे में मायूसी

अब तक की मतगणना में आए रुझान के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। जबकि, कांग्रेसखेमे में मायूसी छाती जा रही। भाजपा प्रत्याशी को मतगणना स्थल पर ही बधाई मिलने लगी। हालांकि कांग्रेस अभी भी किसी चमत्कार की उम्मीद से मौके पर टिकी है। उधर, भाजपा कार्यालय और कार्यकर्ताओं में जश्न की तैयारी भी शुरू होने लगी है।