24 जून को एक जनसभा में असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जिंदा रहना चाहते हो तो अपनी जात के उम्मीदवारों को वोट देकर जिताओ। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता को जिंदा रखना है, तो अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा अगर मुसलमान एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनेंगे, तभी जाकर धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र को ताकत मिलेगी। उन्होंने यूपी के हापुड़ में मुस्लिम युवक की मौत का जिक्र करते हुए कहा, मुसलमानों को अपने हक के लिए खुद ही लड़ना होगा। इसके लिए जरूरी है कि सभी मुसलमान चुनाव के समय केवल अपने यानी मुस्लिम उम्मीदवारों को ही वोट दें। जिससे कि मुसलमानों को राजनीतिक स्तर पर मजबूत किया जा सके।