13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संजय राउत पर लगा एक महिला को अपशब्द कहने का आरोप, FIR दर्ज होते ही दी सफाई

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ती रावत ने संजय राउत (Sanjay Raut) के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद संजय राउत ने सफाई दी है।

2 min read
Google source verification
संजय राउत बोले- एक्सीडेंटल शिवसेना प्रमुख नहीं थे बालासाहेब ठाकरे

संजय राउत

संजय राउत एक बार फिर से विवादों में है और इस बार उनपर बीजेपी की महिला नेता ने अपशब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ती रावत ने राउत के खिलाफ दिल्ली में FIR भी दर्ज कराई है। ये शिकायत 9 दिसम्बर को दर्ज कराई गई थी।

दिल्ली पुलिस ने रविवार को शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत के खिलाफ एक निजी समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए मामला दर्ज कर लिया है।

इस FIR के बाद संजय राउत ने दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया है और दबाव डालने का आरोप लगाया है। संजय राउत ने ट्विटर पर लिखा, "दिल्ली में मेरे खिलाफ FIR दर्ज की गई है क्योंकि मैंने ‘Ch*****’ शब्द का इस्तेमाल किया था जिसका अर्थ हिन्दी डिक्शनेरी के अनुसार 'बेवकूफ' है। इसके बावजूद मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तो ये मुझपर दबाव डालने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुझसे भी भद्दे शब्द तो भाजपा नेता महिला नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं, तब कोई FIR दर्ज की गई हो इसके बारे में मुझे तो नहीं पता।"

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, गुरुवार को एक निजी मराठी चैनल पर शिवसेना सांसद ने एक इंटरव्यू दिया था। दीप्ती रावत का दावा है कि इस इंटरव्यू में राउत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस चैनल को देख रही दीप्ती रावत भारद्वाज की भावनाएँ आहत हुईं और उन्होंने इसके खिलाफ दिल्ली के मंडावली थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इस मामले पर धारा 500 और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दीप्ती रावत ने इस मामले पर कहा है कि 'संजय राउत ने न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ, बल्कि महिला कार्यकर्ताओं के लिए भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है। वो एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और उनकी जिम्मेदारी आम जनता से बढ़कर होती है। ऐसे शब्दों के लिए उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी माँगनी चाहिए।'

इस मामले को लेकर भाजपा नेत्री ने एक वीडियो भी पुलिस को सौंपी है।

बता दें कि इससे पहले भी संजय राउत पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ संजय राउत ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और तब भी वो चर्चा में आए थे।