जानकारी के मुताबिक, शिवसेना दोपहर राज्यपाल बीएस कोश्यारी से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। कहा जा रहा है कि शिवसेना एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी। हालांकि, एनसीपी ने सरकार बनाने को लेकर पेंच फंसा दिया है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पहले कहा था कि अगर शिवसेना एनडीए से गठबंधन तोड़ लेती है और उसके मंत्री इस्तीफा दे देते हैं, तभी एनसीपी अपना समर्थन देगी। लेकिन, आज शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस के साथ मीटिंग के बाद ही एनसीपी समर्थन पर कोई अंतिम फैसला लेगी।