25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवसेना ने महाराष्ट्र में भाजपा के 43 सीट जीतने के दावे का उड़ाया मजाक, कहा- यह सच्चाई से परे है

शिवसेना के मुखपत्र सामना में भाजपा के उस दावे का मजाक उडाया गया है जिसमें यह दावा किया है कि अगले आम चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 43 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।
2 min read
Google source verification
शिवसेना ने महाराष्ट्र में भाजपा के 43 सीट जीतने के दावे का उडाया मजाक, कहा- यह सच्चाई से परे है

शिवसेना ने महाराष्ट्र में भाजपा के 43 सीट जीतने के दावे का उडाया मजाक, कहा- यह सच्चाई से परे है

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच सियासी जंग आम चुनाव करीब आने के साथ बढ़ता ही जा रहा है। शिवसेना ने एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में भाजपा के उस दावे का मजाक उडाया गया है जिसमें यह दावा किया है कि अगले आम चुनाव में महाराष्ट्र की 48 में से 43 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। शिवसेना ने तंज कसते हुए कहा है कि यह कठिन और सच्चाई से परे है।

ट्विटर पर आते ही प्रियंका गांधी ने सबको चौंकाया, सबसे पहले इन सात लोगों को किया फॉलो

सामना में शिवसेना ने भाजपा का उडाया मजाक

आपको बता दें कि शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में सोमवार को भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा कि महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर है। ऐसे में यह हैरानी की बात है कि भाजपा यहां की 48 में से 43 सीटों पर जीत का ख्वाब देख रही है। आगे कहा गया है कि भाजपा शासित राज्यों में इतनी समस्याएं मुंह फैलाए खड़ी है और इतनी सीटें जीतने का भरोसा कमाल का है। सामना में यह दावा किया है कि सरकार के पास इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई उपाय नहीं है लेकिन महाराष्ट्र में 43 सीटें जीतने का भरोसा जरूर है।

दो बार सांसद रह चुके दिग्गज BJP नेता भाजपा छोड़ ज्वाइन करेंगे समाजवदी पार्टी!

सीएम फडणवीस ने किया था दावा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष राव साहेब दानवे ने शनिवार को यह दावा किया था कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछले चुनाव के मुकाबले एक सीट ज्यादा यानी 43 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं, जिसमें 42 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। मौजूदा समय में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर अभी खींचातानी चल रही है। अब देखना होगा कि आम चुनाव तक दोनों दलों में सहमति बनती है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.