
कर्नाटक में उत्पादित ऑक्सीजन हमारे राज्य के लिए ही आरक्षित की जाए: सिद्धारमैया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्नाटक ( Coronavirus in Karnataka ) को और चिकित्सा ऑक्सीजन आवंटित की, जो कि गंभीर देखभाल इकाइयों में गंभीर कोविड रोगियों के इलाज के लिए है। वहीं, कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ( Siddaramaiah ) ने कहा कि राज्य में उत्पादित होने वाली ऑक्सीजन राज्य के लिए ही आरक्षित होनी चाहिए। कांग्रेस ने नेता ने यह बात ऐसे समय कही जब कर्नाटक ही नहीं पूरे देश में कोरोना वायरस के चलते ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
कर्नाटक को आंवटित किया गया ऑक्सीजन का कोटा 50 प्रतिशत से कम
एक ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस ने नेता ने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा कर्नाटक को आंवटित किया गया ऑक्सीजन का कोटा 50 प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य को जो ऑक्सीजन प्रदान की है, वो वास्तव में मांग का पचास प्रतिशत भी नहीं है। इसलिए राज्य में उत्पादित होने वाली ऑक्सीजन राज्य के लिए आरक्षित की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने की भी मांग की। आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने बुधवार को चामराजनगर जिला अस्पताल में हुई 24 लोगों की मौत के मामले में एक जांच आयोग का गठन किया है। यह आयोग पता लगाएगा कि इन लोगों की मौत का क्या वाकई ऑक्सीजन की कमी से हुई है।
वहीं, मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हमारे अनुरोध का जवाब देते हुए, केंद्र सरकार ने 20 टन तरल ऑक्सीजन आवंटित की है। कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में राज्य की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए, येदियुरप्पा ने कहा कि वायुसेना ने राज्य के लिए 74 टन ऑक्सीजन उठाने के लिए ओडिशा में 5 कंटेनर उड़ाए थे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कर्नाटक को 20 टन क्षमता के 4 टैंकर आवंटित किए हैं। उनमें से दो मंगलुरु बंदरगाह पर पहुंच गए हैं। जीवन रक्षक गैस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए राज्य में तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन 20 टन तरल ऑक्सीजन के साथ दो कंटेनरों की शिपिंग कर रहा है।
Updated on:
06 May 2021 05:01 pm
Published on:
06 May 2021 04:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
