29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिक्किम पुलिस के पूरे हुए 125 साल, मुख्यमंत्री तमांग ने उपलब्धियों को सराहा

सिक्किम पुलिस गठन के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी गंगटोक के मनन केंद्र में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा शो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पुलिस बल की उपलब्धियों की सराहना की।

less than 1 minute read
Google source verification
cm_tamang.jpg

सिक्किम पुलिस के 125 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग।

पत्रिका ब्यूरो
नई दिल्ली। सिक्किम पुलिस गठन के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी गंगटोक के मनन केंद्र में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा शो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने पुलिस बल की उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने हाईवे पैट्रोलिंग बढ़ाने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 112 के साथ दो और वाहनों को ग्रीन सिग्नल दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सिक्किम पुलिस स्मारक की आधारशिला भी रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि जिन उद्देश्यों के साथ सिक्किम पुलिस की स्थापना हुई थी, उन उद्देश्यों को पूरा करने में यह पुलिस बल सफल साबित हुआ है।

सिक्किम पुलिस गठन के 125 वर्ष पूरे होने पर 27 नवंबर 2021 से राज्य में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर उत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव के ये कार्यक्रम 27 नवंबर 2022 तक जारी रहेंगे। मनन केंद्र में आयोजित सांस्कृतिक प्रतिभा शो में सिक्किम पुलिस के विभिन्न कलाकारों और पुलिस कर्मियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि सिक्किम पुलिस ने राज्य की जनता को सुरक्षा का वातावरण दिया है। पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों के सामूहिक प्रयास से राज्य में सुरक्षा का वातावरण बन सका है। इसके लिए सिक्किम पुलिस बधाई की पात्र है। मुख्यमंत्री ने सिक्किम पुलिस बल को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव, गंगटोक के मेयर और डिप्टी मेयर, सिक्किम पुलिस के डीजीपी सहित कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और पुलिस बल के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सिक्किम पुलिस विभाग, मुख्यालय, गंगटोक की ओर से किया गया।

Story Loader