नई दिल्ली। नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस सरकार ने नोटबंदी के जरिए जनता के पैसे का किया इस्तेमाल किया है। येचुरी ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा है कि करोड़ों की संख्या में जो लोग कैश ट्रांजैक्शन पर अपनी जिंदगी जीते थे, उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। वहीं सरकार ने जनता के पैसे का इस्तेमाल किया है, नोटबंदी से बड़े लोगों और प्रधानमंत्री के खास मित्रों को लोगों की संपत्ति को लुटने की सुविधा मिल गई।