31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में कुछ लोगों को फ्री योगा क्लास पसंद नहीं आया इसलिए बंद कराया, योग के बहाने केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

International Yoga Day 2023: नौंवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली में फ्री योगा क्लास बंद कराने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
 some-people-did-not-like-the-free-yoga-class-in-delhi-so-it-was-close

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

भारत सहित पूरे विश्व में आज नौंवा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके लिए योगा डे उस दिन होगा जब वह दिल्ली के लोगों के लिए फ्री में योगा क्लास फिर से शुरू करा देंगे।

जनवरी 2021 में शुरू हुई थी फ्री योगा क्लास
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी 2021 में दिल्ली में जगह-जगह योग की क्लासेज शुरू कराया था। यह पूरे देश में अपने किस्म का पहला ऐसा कार्यक्रम था, जिसके तहत दिल्ली सरकार लोगों को फ्री में योग सुविधा प्रदान करती थी। उस दौरान CM केजरीवाल ने कहा था कि भागदौड़ की जिंदगी में आज आदमी का शरीर, मन और आत्मा स्वस्थ्य नहीं रहता है, ऐसे में योग उनकी बड़ी मदद कर सकता है।

कुछ लोगों ने फ्री योगा क्लास बंद करा दी
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम को योग को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि कल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। ये दिवस हमें योग करने के लिए प्रेरित करता है। दो वर्ष पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली वालों के लिए फ्री योग क्लासेज शुरू की। लगभग 17,000 लोग प्रतिदिन इनमें योग करने लगे। पिछले वर्ष इन्होंने ये योग क्लासेज बंद करवा दीं। लोग बहुत दुखी हुए। इस से किसका फायदा हुआ? क्या इस तरह जन हितकारी कार्यक्रम बंद करने चाहिए?

ये भी पढ़ें: International Yoga Day 2023: नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM का वीडियो संदेश- योग करने का आनंद भी यादगार रहता है

मेरे लिए योग दिवस कल नहीं-केजरीवाल
मुख्यमंत्री ने अपनी ट्वीट में लिखा कि मेरे लिए तो योग दिवस उस दिन होगा जब मैं अपने दिल्ली वालों के लिए फिर से फ्री योग क्लासेज़ शुरू करूंगा। पर अच्छी नीयत हो तो भगवान भी साथ देते हैं। इन्होंने हमें दिल्ली में रोका, हमने पंजाब में फ्री योग क्लासेज शुरू कर दीं। मुझे खुशी है पंजाब में इसे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

Story Loader