
नई दिल्ली।राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है। राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न में डूबे हैं। दिल्ली में राहुल गांधी की ताजपोशी के बाद सोनिया गांधी बतौर अध्यक्ष अपना आखिरी संबोधन देने के लिए माइक पर आईं। वो मुश्किल से एक मिनट ही बोल पाईं थी कि पटाखों की आवाज ने उन्हें परेशान कर दिया।
पटाखों से परेशान हुईं सोनिया
सोनिया गांधी ने बीच में ही अपना संबोधन रोक दिया और मंच पर मौजूद लोगों को इशारे से कहा कि पटाखे बंद करवाइए। कुछ देर बाद भी जब पटाखों की आवाज कम नहीं हुई तो मंच से कहा गया कि पटाखे मत चलाइए, सोनिया जी का संबोधन चल रहा है। करीब 2 मिनट बाद जाकर सोनिया गांधी दुबारा अपना संबोधन शुरु कर पाईं।
दुल्हन की तरह सजा 24 अकबर रोड
दिल्ली में राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष का पद ग्रहण करते ही दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नेम प्लेट भी बदल दी गई है। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक विशाल आयोजन की तैयारी की है।
47 साल के राहुल कांग्रेस 49वें अध्यक्ष
बता दें कि राहुल गांधी 132 साल पुरानी कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले 49वें व 5वें गांधी परिवार के सदस्य होंगे। राहुल के साथ ही सोनिया गांधी भी उनके साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगी। राहुल को पार्टी प्रमाणपत्र मिलने के बाद सोनिया कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे, जिसके बाद अन्य नेताओं का भाषण होगा।
सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी
राहुल 1998 में पार्टी की अध्यक्ष बनीं अपनी मां सोनिया गांधी का स्थान लिया है। सोनिया सबसे लंबे समय तक कांग्रेस प्रमुख का पद संभाला है। कांग्रेस के सैकड़ों समर्थक पार्टी के शीर्ष पद के नामांकन दाखिल होने से पहले पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। राहुल गांधी जनवरी 2013 में कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने थे। 13 साल से सक्रिय राजनीति में राहुल राहुल गांधी ने राजनीति में 2004 में प्रवेश किया था। उस वक्त वे अमेठी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। बाद में राहुल गांधी को 2007 में कांग्रेस में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कांग्रेस 10 साल तक सत्ता में रही, लेकिन राहुल कभी भी मनमोहन सिंह की कैबिनेट में शामिल नहीं रहे और वे पार्टी के मोर्चे से ही राजनीति करते रहे।
Updated on:
16 Dec 2017 11:58 am
Published on:
16 Dec 2017 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
