
delhi speaker ram niwas goel
नई दिल्ली। दिल्ली पर अधिकारों लेकर केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के बीच जारी जंग में अब दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी शामिल हो गए हैं। गोयल ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर साफ कह दिया है कि वो विधानसभा सचिव प्रसन्ना कुमार को पद से नहीं हटाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने पत्र में जिक्र किया है कि प्रसन्ना कुमार की सर्विस की अनुमति 2018 तक दिल्ली सरकार से मिली हुई है। जबकि ऑल इंडिया रेडियो से अब तक प्रसन्ना कुमार को पद से मुक्त करने का कोई आदेश नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष ने उप राज्यपाल को कई बार फोन भी लगाया था, लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई। जिसके बाद ये पत्र लिखा गया।
फिलहाल उपराज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के बीच तलवार खिंच गई है। एक तरफ जहां अधिकारों की लड़ाई के लिए केजरीवाल सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है तो वहीं हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार उप राज्यपाल के आदेश को चुनौती दे रही है।
Published on:
01 Sept 2016 01:56 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
